RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2024 Pdf Download राजस्थान 12वीं लेवल सामान्य पात्रता परीक्षा सिलेबस पीडीएफ हिन्दी में डाउनलोड करें

RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2024 in Hindi: – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12वीं लेवल सामान्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2024 को जारी कर दिया है| RSMSSB CET 12th Level Notification 2024 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 02 सितम्बर 2024 से शुरू होंगे|ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2024 है| लिखित परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर 2024 को राजस्थान में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित करवाई जाएगी|इस परीक्षा में चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा|अभ्यर्थी जिन्होंने राजस्थान सेट 12th लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वो सभी RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2024 पीडीएफ हिंदी में इस पेज पर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है| इसके अलावा, आप सभी ऑनलाइन आवेदनकर्ता नीचे संक्षेप में दिया गया राजस्थान सेट 12वीं लेवल परीक्षा सिलेबस विषयवार पढ़ सकते हो जो की हिंदी भाषा में उपलब्ध है|

RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2024 in Hindi

जैसा की आप सभी को पता है की 12वीं लेवल सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है| जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वो राजस्थान में आयोजित होने वाली कांस्टेबल, RAC भर्ती, वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, कनिष्ट सहायक, जमादार तथा लिपिक ग्रेड – II परीक्षा से लिए योग्य होंगे|राजस्थान 12th लेवल सेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको इसकी जमकर तैयारी करनी होगी जिसके लिए सबसे पहले आपको Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 की पीडीऍफ़ डाउनलोड करनी होगी तथा सभी टॉपिक को ध्यान से समझना होगा| RSMSSB CET 12th Level Exam Pattern 2024 भी इस पेज पर नीचे दिया गया है जिस में आप देख सकेंगे की इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न किस किस विषय से आएँगे| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in है|

RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2024

Rajasthan CET 12th Level Exam 2024 Details

विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
ऑफिसियल वेबसाइटwww.rsmssb.rajasthan.gov.in
परीक्षा का नाम12वीं लेवल सामान्य पात्रता परीक्षा
परीक्षा की तिथि23 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024
Exam ModeOnline
प्रश्न का प्रकारबहुवैकल्पिक
राजस्थान CET 12th लेवल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध है|
परीक्षा का माध्यमहिंदी तथा अंग्रेजी दोनो

RSMSSB CET 12th Level Exam Pattern 2024 in Hindi

राजस्थांन सामान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) में राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परम्परा और विरासत, भारत एंव राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनैतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन तथा मानसिक योग्यता, सामान्य हिंदी, General English, कंप्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ विषयों से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे|

  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा| पेपर कुल 300 अंको के लिए होगा|
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न सामान अंक का होगा|
  • गलत उतर के लिए किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं है|
  • सभी विषयों के प्रश्न सीनियर सेकेंडरी स्तर के होंगे|
  • परीक्षा का समय अवधि 03:00 घंटे होगी|

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024 Subject Wise

राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परम्परा और विरासत: –

  • प्राचीन सभ्यताएं – गणेश्वर, आहड़, बालाथल, कालीबंगा और बैराठ।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – कलाएं, हस्तशिल्प और चित्रकलाएं, किले एवं स्मारक।
  • राजस्थान में स्वतन्त्रता आन्दोलन, प्रजामण्डल आन्दोलन एवं राजनीतिक जनजागरण।
  • लोक भाषाएँ, बोलियाँ और साहित्य।
  • रीति रिवाज, वेशभूषा एवं आभूषण।
  • लोक संगीत और लोक नृत्य।
  • सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता और लोक देवियाँ।
  • प्रमुख मेले और त्यौहार।

भारत एंव राजस्थान का भूगोल: –

  • भारत के भौतिक स्वरूप: मरूस्थल एवं मैदान, पर्वत, पठार| झीलें, प्रमुख नदियां, बांध एवं सागर, वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप: वनस्पति एवं मृदाएं, नदियां, बांध एवं झीलें जलवायु दशाएं।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: वन सम्पदा, खनिज सम्पदा, पशु सम्पदा, जल-संसाधन| वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
  • राजस्थान में पर्यटन।
  • जनसंख्या – साक्षरता एवं लिंगानुपात, वृद्धि, घनत्व।
  • राजस्थान की प्रमुख जनजातियाँ।

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनैतिक व्यवस्था: –

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका) मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एंव मौलिक कर्तव्य
  • राजस्थान की प्रशासनिक एवं राजनीतिक व्यवस्था: राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, राज्यपाल, राज्य विधानसभा, मुख्यमंत्री, , जिला प्रशासन, उच्च न्यायालय, , राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग|
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था: –

  • राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – राजस्थान की प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, बेरोजगारी, सूखा और अकाल, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, कृषि आधारित उद्योग, हस्तशिल्प उद्योग।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत – पवन ऊर्जा, जल विद्युत, तापीय ऊर्जा, अणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा।
  • राजस्थान का औद्योगिक विकास – लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।

दैनिक विज्ञान (Everyday Science):-

  • धातु अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक (Metals, Non-Metals and Their Compounds)
  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)
  • सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक (Some important compounds used in daily life)
  • उत्प्रेरक (Catelysts)
  • ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and reduction reactions)
  • कार्बन के अपररूप (Allotropes of carbon)
  • कार्बन और कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक (Carbon and important compounds of carbon)
  • क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन (Chloro-Fluoro Carbons and Freons)
  • सी. एन.जी. (Compressed Natural Gas)
  • बहुलक (Polymers)
  • हाईड्रोकार्बन (hydrocarbons)
  • प्रकाश का परावर्तन और इसके नियम
  • प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
  • दृष्टि दोष और इसका निवारण
  • साबुन और अपमार्जक
  • लेंस के प्रकार
  • भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • सूचना प्रौद्योगिकी।
  • आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली
  • गुणसूत्रों की संरचना
  • प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त
  • न्यूक्लिक अम्ल
  • पर्यावरण अध्ययन
  • मेंडल का आनुवंशिकता नियम
  • मनुष्य में लिंग निर्धारण
  • पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक
  • पारिस्थतिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह
  • जैव भू रसायनिक चक्र
  • पारिस्थितिक तन्त्र की संरचना
  • जैव प्रौद्योगिकी :- सामान्य जानकारी
  • नई पादप किस्मों का परिवर्धन
  • जैव-पेटेन्ट
  • ट्रांसजेनिक जीव या पराजीनी जीव।
  • पादपों का आर्थिक महत्व
  • जन्तुओं का आर्थिक महत्व
  • रक्त समूह
  • आर.एच.कारक (Rh factor)
  • रक्ताधान
  • कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य
  • रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य
  • मानव रोग :- कारण एवं निवारण।

तार्किक विवेचन तथा मानसिक योग्यता: –

  • वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनफल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)।
  • गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • चक्रवृद्धि ब्याज, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सरल ब्याज, अनुपात-समानुपात, साझा, बट्टा|
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रेखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन|
  • समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन|
  • कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ|
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक|
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता|
  • साधारण मानसिक योग्यता|

सामान्य हिंदी

  • प्रत्यय
  • उपसर्ग
  • सामासिक पदो की रचना और समास-विग्रह।
  • सन्धि और संधि विच्छेद।
  • वाक्य-शुद्धि – अशुद्ध याक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
  • शब्द-शुद्धि – अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
  • पर्यायवाची शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • विपरीतार्थक विलोम शब्द
  • शब्द-युग्म
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • अनेकार्थक शब्द
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द

General English

  • Synonyms
  • Use of Prepositions
  • Antonyms
  • Active and Passive Voice
  • Direct and Indirect Narration
  • Comprehension of a given passage.
  • One word substitution
  • Tenses/Sequence of Tenses
  • Use of Articles and Determiners
  • Knowledge of writing letters – Official, Demi Official, Circulars and Notices
  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi Versions)।
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa

कंप्यूटर का ज्ञान: –

  • कंप्यूटर की विशेषताएँ (Characteristics of Computer)
  • Computer Organizations including RAM, ROM, File System, Input & Output Devices.
  • MS Office (Exposure of Word, Excel/Spread Sheet, Power Point).

समसामयिक घटनाएँ: –

  • राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे।
  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां ।
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
Official WebsiteVisit Here
Download Syllabus Pdf Direct LinkClick Here

How to Download RSMSSB 12th CET Syllabus Pdf 2024 in Hindi @ www.rsmssb.rajasthan.gov.in?

सभी अभ्यर्थी जो की राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) की तैयारी कर रहें है वो RSMSSB 12th Level CET Syllabus Pdf 2024 हिंदी में विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकता है|

  • सबसे पहले राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in विजिट करें|
  • इसके बाद “Candidate Corner” में “Syllabus” लिंक पर क्लिक करें|
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Common Eligibility Test (Senior Secondary Level) Scheme and Syllabus” लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • परीक्षा पाठ्यकर्म पीडीएफ एक नए पेज पर खुलेगी जिसको डाउनलोड करके सेव कर लेवें|
  • इसका प्रिंट अवश्य निकलवा कर अपने पास रखें|

Rajasthan Pashu Parichar Syllabus 2024 in Hindi

Rajasthan New Patwari Bharti 2024

अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट तथा इस वेबसाइट को विजिट करते रहें जिससे की आपको राजस्थान सेट 12वीं स्तर की सभी उपयोगी जानकारी मिलती रहे धन्यवाद|

Leave a comment